कैंपियरगंज: कैंपियरगंज क्षेत्र के रावतगंज के दशहरा मेले में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम ने किया रावण का वध
कैम्पियरगंज क्षेत्र अंतर्गत रावतगंज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा.आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग रावण वध देखने पहुंचे.प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध का मंचन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा.वर्ष 1900 से रावतगंज में यह परंपरा चलती आ रही है।