पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम गाडीखास टोला बड़का बिड्डा में शनिवार रात चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15-16 नवंबर की रात लगभग 1:10 बजे घटी थी, जब चोरों ने योगेन्द्र कुमार सिंह के घर में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।