मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 90 लाख की अवैध शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार
पलामू के पड़वा थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पदाधिकारी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोलियरी मोड़ के पास एक ट्रक (MP06HC-2946) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई। सदर मेदिनी नगर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने जानकारी दी