राजगढ़: बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारी सादुलपुर पहुंचे, विधायक व कार्मिकों के साथ बैठक की
Rajgarh, Churu | Jun 9, 2026 सादुलपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिगडती विद्युत व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम साढ़े सात बजे लगभग विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों के साथ विधायक मनोज न्यांगली ने निगम के कर्मचारियों के साथ बैठक की। इससे पूर्व सिद्धमुख में अधिकारी पहुंचे तथा बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से वार्ता का उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।