फतेहपुर: किसान नेता को हिरासत में लेने का आरोप, भाकियू लोकशक्ति ने एसडीएम के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन
भाकियू लोकशक्ति ने फर्रुखाबाद के कायमगंज एसडीएम अतुल सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष अली कायम को ज्ञापन देने के बाद तहसील बुलाकर हिरासत में लिया और अपमानित किया। फतेहपुर में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने डीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच और आरोप वापस लेने की मांग की।