शिवपुरी नगर: छर्च से शिवपुरी 'सर्विस' कराने भेजा था ट्रैक्टर, एजेंसी ने बिना पूछे ही बेच डाला! पीड़ित किसान पहुंचा एसपी दफ्तर
गाड़ी में खराबी आने पर लोग उसे ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर या एजेंसी भेजते हैं, लेकिन शिवपुरी में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एजेंसी ने किसान का ट्रैक्टर ठीक करने के बजाय उसे दूसरों को ही बेच दिया। मामला छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम छर्च का है, जहाँ के निवासी जनवेद जाटव ने फतेहपुर क्षेत्र में स्थित 'फार्मटेक ट्रैक्टर पर आरोप लगाए है