अनूपपुर: ग्राम चोंडी में अधिवक्ता प्रकाश तिवारी से गाली-गलौज मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
ग्राम चोंडी में अधिवक्ता प्रकाश तिवारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है। घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब चोंडी निवासी विनोद केवट और नोहरलाल केवट उर्फ नेपाली ने कथित रूप से शराब के नशे में अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए विवाद किया।