कुंडम: लापरवाही की रफ्तार: कुण्डम से लौट रहे दो स्कूटी सवार युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
बिरसामुण्डा निवासी ठेकेदार राजकुमार साहू (32 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती शाम डेहरी कला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिकायत के अनुसार, राजकुमार अपने साथी नीरज पटेल, बहादुर कोल और विकास तन्तूवाय के साथ कुण्डम में मकान निर्माण की साइट देखकर दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों से जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान, आगे चल रही स्कूटी को पीछे से आ रही