पीलीभीत: पूरनपुर में रह चुके पूर्व ईओ कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
हरदोई में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कृष्ण कुमार सोनकर अगस्त 2024 तक पूरनपुर नगर पालिका परिषद में भी अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, एक विद्युत कार्य से जुड़ी फर्म ने आरोप लगाय