ललितपुर: ललितपुर गल्ला मंडी रोड पर जिम्मेदारों की लापरवाही से वाहनों का लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा, वीडियो हो रहा वायरल
ललितपुर शहर की गल्ला मंडी रोड पर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लगभग 2 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा हुआ नजर आया। उक्त वायरल वीडियो जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। ताकि अनाज की बिक्री के सीजन में किसानों सहित अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।