पूरनपुर: हरीपुर कला में चौपाल आयोजित कर सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, दिया आश्वासन
पूरनपुर विकासखंड की हरीपुर कला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और आवास योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।