धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे ने गुरुवार को वासेपुर स्थित एक साइबर कैफे को सील कर दिया, जहां पैसे लेकर एसआईआर का गणना प्रपत्र भरा जा रहा था।
वासेपुर (धनबाद)। धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे ने गुरुवार को वासेपुर स्थित एक साइबर कैफे को सील कर दिया, जहां पैसे लेकर एसआईआर का गणना प्रपत्र भरा जा रहा था।
यह कार्रवाई नूरी मस्जिद के निकट मुख्य सड़क पर चल रहे साइबर कैफे के खिलाफ की गई।
आरोप है कि यहां लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस आधार सेंटर को सील कर दिया, जबकि संचालक मालिक जैद खान की तलाश जारी है। प्रशासन ने मौके से कंप्यूटर भी जब्त किया।
एसडीएम ने आम जनता और विशेषकर मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े फार्म को भरने के लिए किसी भी निजी या अनधिकृत साइबर कैफे की सेवाएं न लें। �