हरनौत: रेल कारखाना में ईसीआरकेयू ने नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत किया, पुस्तक भेंट करने की परंपरा की सराहना की
हरनौत बाजार में स्थित सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में मंगलवार की शाम 4 बजे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की ओर से शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा के नेतृत्व में नवपदस्थापित उपमुख्य यांत्रिक इंजीनियर-1 राधेश्याम तिवारी एवं उपमुख्य सामग्री प्रबंधक जितेश कुमार मंडल का पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों