खिरकिया: स्थायी वारंटी गिरफ्तार, छीपावड़ पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छीपावड़ पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।