खरगोन पुलिस ने सूने मकानों मे चोरी करने वाले शातिर चोर मुकेश पिता लक्ष्मण जाधव निवासी सरपंच फलिया सुखपुरी थाना भगवानपुरा को पकड़ा है। उसके कब्जे से 6 नकबजनी मामलों के सोने, चांदी के जेवरात व नगदी जब्त किया है। उस पर कोतवाली खरगोन, भगवानपुरा, भीकनगांव, ऊन थानों पर कुल 15 चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार के मामले में दर्ज हैं।