शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के विराम नगला गांव में एक ग्रामीण और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 28 अप्रैल की है, जब सिपाही राम अपने खेत के पास चारपाई पर सो रहे थे। आरोप है कि गांव के ही नन्हे और नेमवती ने उन पर हमला कर दिया।