कौंच: कुदरा बुजुर्ग और कुदरा खुर्द गांव में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों ने लेखपाल पर गलत सर्वे का लगाया आरोप
Konch, Jalaun | Apr 8, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग और कुदरा खुर्द के किसानों ने लेखपाल पर फसल नुकसान का गलत सर्वे करने का आरोप लगाया है, किसानों का कहना है कि हाल की ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों और मूंग की फसलें 50–60 प्रतिशत तक बर्बाद हो गईं, लेकिन सर्वे में नुकसान कम दिखाया गया है, वही बुधवार दोपहर 2 बजे किसानों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत की है।