बिजनौर: मंडावर में 4 वर्ष पूर्व अवैध खनन के आरोप में सीज हुए ट्रक से खनन सामग्री की चोरी
Bijnor, Bijnor | Nov 29, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर में 4 वर्ष पूर्व ए आरटीओ द्वारा अवैध खनन के आरोप में ट्रक को सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था। ट्रक हरिहर चौकी पर खड़ा कर दिया गया था। 4 साल बाद आज शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे ट्रक मालिक जब कोर्ट से रिलीज ऑर्डर लेकर पहुंचा तो ट्रक से खनन सामग्री गायब मिली। ट्रक सुनामी ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।