हंडिया: खानपुर खपुरा में दो माह से बिजली ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खानपुर खपुरा गांव में दो माह से बिजली आपूर्ति बंद होने पर बृहस्पतिवार को सपा नेत्री नीलम सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर व नए बिजली खंभे लगाने की मांग की। एसडीओ ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।बुधवार 12 बजे मिली जानकारी।