रहुई: पैठना गांव में सबमर्सिबल लगे कोठरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Rahui, Nalanda | Oct 8, 2024 रहुई प्रखंड के पैठना गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में खेत सिंचाई के लिए बनाए गए सबमर्सिबल लगे कोठरी में आग लग गई। आग लगने से सबमर्सिबल कोठरी में रखे खेत पटवन के लिए समान समेत डीजल आग में जल गए। आग की लपट देख आस पास के लोग पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किया और इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मियों को दिया।