रहुई: रहुई प्रखंड के विभिन्न पंडालों का अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने किया मुआयना
Rahui, Nalanda | Oct 7, 2024 अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सोमवार को सुबह 10 बजे रहुई प्रखंड के अलग अलग पूजा पंडालों का मुआयना किया। जहां अचानक पंडालों में आग लगने से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही मौजूद लोगों को आग से बचाव से संबंधित पर्चा वितरित किया गया। पंडाल संचालकों और कमेटियों को बालू, ड्रम में पानी और अग्निशमन यंत्र रखने की सलाह दी गयी। टीम में अग्निशमन कांस्टेबल कृष्णा।