कटनी नगर: कलेक्टर ने आदतन अपराधी के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही 5 माह की अवधि के लिए किया जिले की राजस्व सीमाओं बाहर के आदेश
कटनी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने ग्राम देवरीसानी, थाना माधवनगर निवासी रामसुजान उर्फ लल्लू बर्मन पिता स्व. जगदीश प्रसाद बर्मन उम्र 40 वर्ष के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 5 महीनों के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने का आदेश पारित किया है।