सूरजपुर: सूरजपुर में बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, WCCB और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग और वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) सेंट्रल रीजन भोपाल की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई को ओड़गी-भैयाथान मार्ग स्थित ग्राम बैजनाथपुर के पास घेराबंदी कर बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोका गया।