गोरखपुर रसोई गैस को लेकर मची हायतौबा के बीच दो एजेंसी मालिकों पर एफआईआर कर सख्ती का संदेश देने वाले प्रशासन को तगड़ा झटका लगा है। खुलेआम ट्रक से ही ऊंचे दामों पर घरेलू उपयोग का रसोई गैस सिलेंडर बेचने वाले आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन कुमार वर्मा को 24 घंटे में जमानत मिल गई है। वह जेल से बाहर आ गया है और पुलिस-प्रशासन देखते रहे।