बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 17, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो वारंटी अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। दोनों वारंटी अभियुक्तों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है।और जेल भेज दिया। लगातार पुलिस वारंटी अभियुक्त के खिलाफ अभियान चला रही है।