बिजनौर: बिजनौर में बीती देर रात गांव अगरी में बेरहम पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या की
Bijnor, Bijnor | Oct 17, 2024 बिजनौर में बीती देर रात्रि लगभग 3:00 बजे एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। थाना कोतवाली शहर के गांव अगरी में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई उसके बाद उसने अपनी पत्नी को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।