दादरी: सेक्टर-64 में बीच सड़क पर ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंट करते युवक को यातायात विभाग ने काटा ₹10,000 का चालान
नोएडा के सेक्टर-64 में बीच सड़क पर चलते ई-रिक्शा से दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए ₹10000 का चालान काटा है। डीसीपी यातायात में बताया है कि जल्द ही ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया जाएगा।