दादरी: जेपी कॉसमॉस सोसायटी में डॉग फीडिंग को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा में स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब डॉग फीडिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सोसाइटी में रहने वाले मयूर ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोसाइटी में रहने वाली एक महिला द्वारा आवारा कुत्तों को सोसाइटी में लाकर खाना डाला जाता है जिसकी वजह से आए दिन आवारा कुत्ते बच्चों व बुजुर्गों पर हमला करते हैं।