जमुई: कुएं में डूबने से वृद्ध की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा
Jamui, Jamui | Jul 25, 2026 सुजनी पहाड़ी के पास पानी पीने के दौरान एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजनी पहाड़ी निवासी सुरेंद्र मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।