बड़वारा: पथवारी महानदी डैम में फिर हादसा, नहाने गए 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, 14 घंटे में बरामद हुआ शव
Badwara, Katni | Jun 8, 2026 जिला मुख्यालय से सटे बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पथवारी ग्राम स्थित महानदी डैम में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। यहां अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और नहाने आया एक 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने करीब 14 घंटे तक निरंतर सर्चिंग अभियान चलाया।