कासगंज: मंडनपुर गांव के पास ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार 2 युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोमवार की दोपहर 1 बजे मंडनपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गए। जिससे इस हादसे में बाइक सवार दोनो युवक शशिकान्त और दिनेश घायल हो गए। जिन्हे इलाज़ के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो युवक एक कार्यक्रम में खाना बनाकर बापस घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।