मंझनपुर: मंझनपुर में पैदल गश्त के दौरान सड़क मार्ग पर बाधा उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण को एसपी ने हटवाया
कौशाम्बी एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ मंझनपुर में पैदल गश्त के दौरान सड़क मार्ग पर बाधा उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों से वार्ता करते हुये उन्हें बताया गया कि सड़क सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु अतिक्रमण मुक्त मार्ग अत्यंत आवश्यक है साथ ही संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।