शाजापुर: जिला बदर आरोपी नासिर घर पर मिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाजापुर के थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से गुरुवार दोपहर 3:00 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 181/26 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर उर्फ मंजूर (42) निवासी कुरेशी मोहल्ला को उसके घर के सामने से पकड़ा गया।