कोटा: पटवारी हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी रहे शामिल
Kota, Bilaspur | Apr 7, 2026 ग्राम आमागोहन मोहाली और तुलुप के ग्रामीणों ने पटवारी अंकित स्वर्णकार के खिलाफ कार्यवाही और स्थानांतरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारी बीते 6 महीनों से किसानों से दुर्व्यवहार कर रहा है।नामांतरण सीमांकन जैसे कार्यों के लिए अवैध वसूली जैसे आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया