बहराइच: विकास भवन के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
बहराइच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समयबद्धता और उपस्थिति की जांच की। कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी जताई है।