शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा सड़क में एक गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना मकान अब उसके लिए परेशानी का सबब बन गया है। गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा मकान तक जाने वाले शासकीय रास्ते पर अवैध कब्जा कर लेने के कारण पीड़ित का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। परेशान होकर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।