हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति ने की महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक
हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने 16 जनवरी को विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत तथा संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। पूर्वाहन 11:30 को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने सभी महाविद्यालयों के नैक प्रत्यायन की प्रस्थिति की समीक्षा की।