अडकी: लोसोद ईकिर टोला से एक वृद्ध महिला लापता
अड़की थाना क्षेत्र के बागड़ी गांव के लोसोद ईकिर टोला से एक वृद्ध महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता महिला मदडीह 16 जून से घर से गायब है। उनका बेटा निबाय मुंडा मां की तलाश में हर रिश्तेदार और संभावित ठिकानों पर भटक चुका है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। निबाय ने अब अड़की थाने में जाकर अपनी मां की गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है।