सीतापुर: सीतापुर की चर्चित प्लाईवुड फैक्ट्री पर प्रशासन ने लगाया ताला, फैक्ट्री को राज्य सरकार की संपत्ति घोषित किया गया
सीतापुर जनपद के नगर क्षेत्र के हुसैनगंज इलाके में बीते 25 वर्षों से बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री पर प्रशासन के द्वारा अपना ताला लगाकर फैक्ट्री की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए की भूमि को प्रशासन के द्वारा अपने कब्जे में लेते हुए ताला लगा दिया गया है मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद जिला अधिकारी कोर्ट के द्वारा फैसला लिया गया था।