चांदपुर: चांदपुर के फादर्सन पब्लिक स्कूल में आभा फाउंडेशन ने 500 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की
गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के फादर्सन पब्लिक स्कूल में आभा फाउंडेशन की ओर से 500 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम बिजनौर जसजीत कौर रही। आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह के इस कार्य के सराहना की गई।