कैराना: महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने पर पूर्व पति के खिलाफ कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
कैराना नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व मेरठ के परतापुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। आरोप है कि पति द्वारा लगातार मारपीट किए जाने के कारण करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटा पति के पास और बेटी उसके पास रह रही है।