बागपत: ग्राम सिसाना स्थित हाइवे पर साइकिल सवार मुक्केबाज युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, युवती हुई घायल
Baghpat, Bagpat | May 20, 2026 बुधवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम सिसाना स्थित दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर साइकिल सवार मुक्केबाज युवती खुशी अपने घर जा रही थी। उसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।