इटावा: ब्रेकरी संचालक के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, तलाश तेज
Etawah, Etawah | Mar 31, 2026 कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां मोहल्ले में ब्रेकरी संचालक के घर में घुसकर दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की पहचान के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।