रामगढ़ चौक: नोनगढ़ पंचायत में 'सहयोग शिविर' का आयोजन, 17 विभागों के स्टॉल लगे, 94 आवेदन मिले, 56 निष्पादित
आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार 12 बजे नोनगढ़ पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित 'सहयोग शिविर' लगाया गया। जिसका उद्घाटन मेजर सार्जेंट सितेश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।वहीं मुखिया जूली देवी ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का पौधा एवं गुलदस्ता देकर सम्मान किया।