बसंतपुर: दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय "शौर्य शिविर" को लेकर किया गया भूमि पूजन, 10 जून तक चलेगा शौर्य शि
वीरपुर नगर के वार्ड संख्या 01 केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में बुधवार से अगले सात दिन यानि 10 जून तक चलने वाले "शौर्य शिविर" को लेकर भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन को लेकर दुर्गा वाहिनी की उत्तर बिहार संयोजिका शिवानी देव उक्त स्थल पर मौजूद रही और उन्हीं की देख रख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भूमि पूजन से ही कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई.