बक्सर: जिले के मतदाताओं में दिखा उत्साह, 2020 के विधानसभा मतदान का रिकॉर्ड टूटा, 5.90% अधिक मतदान हुआ
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को 6 बजे तक जिले के कुल चार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। जिसके कारण एक 61.39% मतदान मतदाताओं ने किया है. जो पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।