सांगानेर: सरकार ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटाई, शादी और होटल में मिलेगी राहत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के वितरण पर लगी पाबंदी हटा दी है। अब रेस्टोरेंट, होटल और शादी समारोह में जरूरत के मुताबिक सिलेंडर मिल सकेंगे। किल्लत खत्म होगी। हालांकि घरेलू नए कनेक्शन पर रोक बरकरार है। आदेश के अनुसार, बल्क इंडस्ट्री एलपीजी बरकरार रहेगी।