गुमला: छात्रा के सलवार में घुसा सांप, दो बार काटा, छात्रा ने पूंछ पकड़कर उसे पटका
Gumla, Gumla | May 16, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के अंबवा गांव में 15 वर्षीय छात्रा रुखसार खातून को एक जहरीला सांप ने दो बार डस लिया। घटना के बाद परिजन शुक्रवार की देर रात छात्रा को सदर अस्पताल ले कर आए। छात्रा ने बताया कि वह खाना पीना खाने के बाद रात को पलंग पर बिस्तर में सोई थी कुछ देर बाद उसे पैर में जलन महसूस हुई। उसने पैर को छुआ तो एक सांप पैर में लिपटा था।