चांदवा: महुआमिलान-निंद्रा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, 19 अप्रैल को होनी थी शादी
बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के महुआमिलान और निंद्रा रेलवे स्टेशन के बीच पुतरीटोला पोल संख्या 172/35 के समीप बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बीडी पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जोसेफ तुरी (पिता: रंथू तुरी, निवासी खड़िया टोला, तलसा तिसिया, लोहरदगा) के रूप में हुई है।