बदायूं: हरदोई से प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, घटपुरी गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया
Budaun, Budaun | Apr 29, 2026 केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने घटपुरी इंटरचेंज पर एक भव्य समारोह में गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो प्रयागराज से लेकर मेरठ तक जा रहा है उसे आज देश के प्रधानमंत्री ने जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इससे जनता के लिए रास्ता आसान हुआ है बल्कि उघोग को फायदा होगा।